एआई से 2050 तक खत्म हो सकती हैं पारंपरिक नौकरियां: विनोद खोसला
नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी और वेंचर कैपिटलिस्ट विनोद खोसला ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि वर्ष 2050 तक लोगों को शायद पारंपरिक नौकरियों की जरूरत ही न पड़े। उनका मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और यह रोजगार की प्रकृति को पूरी तरह बदल सकता है।