पीयूष गोयल ने वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार पर चर्चा की

IANS | April 8, 2026 11:52 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार को और मजबूत करने के लिए कई विश्व नेताओं के साथ सार्थक वर्चुअल बातचीत की।

केंद्र ने प्रमुख सेक्टर्स को एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाई, प्रतिदिन करीब 1.1 लाख 5 किलो वाले एफटीएल सिलेंडर्स की हो रही बिक्री

IANS | April 8, 2026 8:19 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि कमर्शियल एलपीजी की सीमा को मार्च 2026 से पहले के थोक उपभोग स्तर के 70 प्रतिशत तक बढ़ाने का फायदा अब फार्मा, खाद्य, पॉलिमर, कृषि, पैकेजिंग, पेंट, यूरेनियम, भारी जल, इस्पात, बीज, धातु, सिरेमिक, फाउंड्री, फोर्जिंग, ग्लास और एयरोसोल क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों को भी दिया जाएगा।

आर्टेमिस II : स्पेस में सूर्य ग्रहण के दौरान एस्ट्रोनॉट्स ने पहने 'सोलर व्यूइंग ग्लासेज', जानें क्यों है जरूरी

IANS | April 8, 2026 3:37 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रहण एक खूबसूरत प्राकृतिक घटना है। ऐसे में पृथ्वी या अंतरिक्ष से इस घटना को देखना खास है। लेकिन आंखों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने हाल ही में आर्टेमिस II मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा सूर्य ग्रहण देखने के अनुभव को साझा करते हुए सोलर व्यूइंग ग्लासेज की अहमियत पर जोर दिया।

अदाणी ग्रुप ओडिशा में 3 प्रोजेक्ट्स में करेगा 33,081 करोड़ रुपए का निवेश; मिलेंगी 9,700 नौकरियां: करण अदाणी

IANS | April 8, 2026 3:11 PM

भुवनेश्वर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने बुधवार को ओडिशा में तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के तहत 33,081 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा की। इन प्रोजेक्ट्स से कुल 9,700 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है।

हुंडई मोटर्स ने 1 मई से कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया

IANS | April 8, 2026 1:40 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने बुधवार को कीमतों में एक प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया। नई कीमतें एक मई से प्रभावी होंगी।

पीएम मुद्रा योजना के 11 साल: 57.79 करोड़ लोन के जरिए 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा किए गए वितरित

IANS | April 8, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत अब तक 57.79 करोड़ लोन के जरिए 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का वितरण किया जा चुका है। सरकार ने बुधवार को योजना के 11 साल पूरे होने पर यह जानकारी दी।

ट्रंप के सीजफायर फैसले के बाद तेल की कीमतों में गिरावट के चलते डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे हुआ मजबूत

IANS | April 8, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रुपया बुधवार को लगातार चौथे सत्र में मजबूत हुआ और डॉलर के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त दर्ज की। यह तेजी अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम (सीजफायर) के फैसले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और वैश्विक बाजारों में आई राहत के चलते देखने को मिली।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026 के लिए भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत किया, 2027 में 6.9 प्रतिशत रहने का अनुमान

IANS | April 8, 2026 11:21 AM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को भारत की आर्थिक वृद्धि दर को लेकर नया अनुमान जारी किया है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए वास्तविक जीडीपी ग्रोथ को 7.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.6 प्रतिशत कर दिया है, साथ ही भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों को लेकर चिंता भी जताई है।

आर्टेमिस II : ओरियन में लगे 32 कैमरे और क्रू के 17 हैंडहेल्ड डिवाइस ने पृथ्वी-चंद्रमा की खूबसूरत तस्वीरें कैद कीं, नासा ने दिखाई झलक

IANS | April 8, 2026 10:56 AM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ली गई पृथ्वी और चांद की आश्चर्यजनक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की हैं।

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर रखा बरकरार, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच अपनाया तटस्थ रुख

IANS | April 8, 2026 10:35 AM

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखते हुए तटस्थ रुख अपनाया है। यह निर्णय बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहा और छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने दो दिनों की चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इसे मंजूरी दी। आरबीआई के इस फैसले का उद्देश्य मौजूदा वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है।