राम मंदिर के लिए अविवाहित रहने का संकल्प लेने वाले भोजपाली बाबा जाएंगे अयोध्या
बैतूल 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। मध्य प्रदेश के बैतूल के भोजपाली बाबा ऐसे हैंं, जिन्होंने राम मंदिर का निर्माण होने तक अविवाहित रहने का संकल्प लिया था, उन्हें भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है। भोजपाली बाबा गदगद है और वे अयोध्या जाने की तैयारी में जुटे हैं।