संसद सत्र का पहला दिन, महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी पेश करेगी जांच रिपोर्ट
नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस) संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच करने वाली सदन की एथिक्स कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट लोक सभा में पेश करेगी। सदन में इसे लेकर हंगामा हो सकता है।