बिहार में सियासी परिदृश्य बदलने के मांझी ने दिए संकेत, भाजपा ने विधान मंडल सदस्यों की बैठक बुलाकर किया सचेत
पटना, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में शुक्रवार को राजनीतिक हलचल काफी तेज रही। जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए के साथ बढ़ती नजदीकियों की चर्चा के बीच राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी बनी रही। शुक्रवार की सुबह ही राजद के प्रमुख लालू प्रसाद अपने पुत्र और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।