युद्ध में घिरे रूस-यूक्रेन भारतीय जमीं पर प्रयागराज महाकुंभ में कर रहे शांति की खोज
महाकुंभ नगर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज में जारी महाकुंभ में देश-दुनिया के श्रद्धालु भारत की आध्यात्मिकता से अभिभूत हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रद्धालुओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व शांति का संदेश महाकुंभ के माध्यम से अभिव्यक्त हो रहा है। लंबे समय से युद्ध में उलझे रूस और यूक्रेन के श्रद्धालु भी कुंभनगरी का हिस्सा बनने आए हैं। ये श्रद्धालु पायलट बाबा को अपना गुरु मानते हैं और कुंभ में शांति की खोज करते हुए इस युद्ध के रुकने की प्रार्थना कर रहे हैं। इन श्रद्धालुओं ने इस युद्ध को रोकने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की और सनातन धर्म को पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक बताया। क्योंकि उनका मानना है कि शांति ही जीवन का उद्देश्य है।