एल्गर के 185, दक्षिण अफ्रीका के पास 147 रन की बढ़त
सेंचुरियन, 28 दिसंबर (आईएएनएस) शीर्ष क्रम के बल्लेबाज डीन एल्गर मात्र 15 रनों से अपने दोहरे शतक से चूक गए लेकिन उनकी 185 रन की बेहतरीन पारी और मार्को यानसन की नाबाद 72 रन की आक्रामक पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन गुरूवार को लंच तक सात विकेट पर 392 रन बनाकर पहली पारी में 147 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली।