223 दिनों के बाद वनडे टीम में रोहित-विराट, 500वां मैच खेलने उतरे 'हिटमैन'
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में जारी पहले वनडे मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। ये दोनों खिलाड़ी 223 दिनों के बाद वनडे टीम में खेल रहे हैं। 'रो-को' अंतिम बार 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में उतरे थे, जिसमें टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी।