आईसीसी ने 'एंटी-करप्शन कोड' के तहत जेवन सियरल्स और दो अधिकारियों को निलंबित किया
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट वेस्टइंडीज और आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड (भ्रष्टाचार रोधी नीति) के तहत वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर जेवन सियरल्स, टाइटंस टीम के मालिक चितरंजन राठौड़ और टीम अधिकारी ग्रिफिथ पर सख्त कार्रवाई की है।