आईपीएल 2026 : रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे
मुबंई, 30 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 का आगाज जीत के साथ किया है। रविवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 78 रनों की दमदार पारी खेली। रोहित ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।