टी20 वर्ल्ड कप: संजू सैमसन ने खेली ऐतिहासिक पारी, विराट कोहली का तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड
कोलकाता, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। ईडन गार्डन्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को 5 विकेट से मिली जीत के नायक संजू सैमसन रहे। संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों में 97 रनों की नाबाद पारी खेली। सैमसन टी20 विश्व कप में भारत की ओर से रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।