प्रधानमंत्री मोदी ने 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत तीन 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' बनाने की सराहना की

IANS | November 1, 2025 4:02 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के तहत तीन 'गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड' खिताब हासिल करने पर पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जन आंदोलन महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को और गति प्रदान करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने तीजनबाई के परिजन से फोन पर बात कर जाना हालचाल

IANS | November 1, 2025 3:10 PM

दुर्ग, 1 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नवा रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्मविभूषण से सम्मानित तीजनबाई के परिजनों से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना है।

आधार कार्ड को लेकर आज से बदल गए नियम, भुगतान की जाने वाली फीस को लेकर भी हुए बदलाव

IANS | November 1, 2025 3:04 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। नए महीने की शुरुआत के साथ ही भारतीय नागरिकों की पहचान से जुड़े सरकारी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड को लेकर भी नियम बदल गए हैं। नियमों में नए बदलाव के साथ अब आधार कार्डधारक को आधार कार्ड में किसी बदलाव के लिए आधार कार्ड सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीकाकुलम भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताया, सहायता राशि की घोषणा

IANS | November 1, 2025 2:10 PM

नई दिल्ली/श्रीकाकुलम, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ के दौरान 9 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति भी संवेदना जताई। पीएमओ ने बताया कि प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले- अटल जी सपना साकार हो रहा है

IANS | November 1, 2025 1:40 PM

रायपुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज जब छत्तीसगढ़ 25 वर्षों की यात्रा के अहम पड़ाव पर पहुंचा है, तो मुझे राज्य के लोगों के लिए इस नई विधानसभा का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है।

यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या में अक्टूबर में 25 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल, 27.28 लाख करोड़ रुपए का हुआ लेनदेन

IANS | November 1, 2025 1:17 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन (एनपीसीआई) ने नए महीने की शुरुआत के साथ शनिवार को यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) ट्रांजैक्शन के आंकड़े जारी किए हैं।

प्रबोधिनी एकादशी : प्रयागराज के यमुना घाट पर लगा श्रद्धालुओं का तांता, स्नान कर भक्तों ने कराया तुलसी-शालिग्राम विवाह

IANS | November 1, 2025 1:13 PM

प्रयागराज, 1 नवंबर (आईएएनएस)। प्रबोधिनी एकादशी यानी देव उठनी एकादशी के मौके पर प्रयागराज के यमुना घाट पर भक्तों का सैलाब उमड़ आया है। घाट पर तुलसी विवाह को धूमधाम से मनाया जा रहा है, और भक्तों ने ब्रह्म मुहूर्त से ही यमुना में डुबकी लगानी शुरू कर दी है।

गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर मनाया जाएगा 'भारत पर्व', सीएम भूपेंद्र पटेल करेंगे कार्यक्रम की शुरुआत

IANS | November 1, 2025 12:57 PM

केवड़िया, 1 नवंबर (आईएएनएस)। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के एकता नगर में शनिवार से 'भारत पर्व' की शुरुआत होगी। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास 'भारत पर्व' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो एक नवंबर से 15 नवंबर तक चलेगा।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के घट गए दाम, 6.50 रुपए तक कम हुई कीमतें

IANS | November 1, 2025 12:46 PM

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। नए महीने की शुरुआत के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अपडेट कर दी हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6.50 रुपए तक की कटौती की गई है, जिसके साथ अलग-अलग शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पहले के मुकाबले सस्ता हो गया है।

छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री मोदी ने की बच्चों के साथ 'दिल की बात', दिखा अलग स्नेह

IANS | November 1, 2025 11:57 AM

रायपुर, 1 नवंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान, उन्होंने 'दिल की बात' कार्यक्रम के तहत दिल की बीमारी से जूझने वाले और सफल इलाज करा चुके बच्चों से मुलाकात की।