अदाणी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग का अभियोग एक ‘रणनीतिक भूल’, इससे भारत-अमेरिका संबंधों को नुकसान पहुंचने का है खतरा : फोर्ब्स लेख

IANS | January 29, 2025 9:05 PM

नई दिल्ली, 29 जनवरी (आईएएनएस)। प्रमुख अमेरिकी प्रकाशन फोर्ब्स ने कहा है कि भारतीय अरबपति गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग (डीओजे) का अभियोग एक रणनीतिक भूल है। इसके गंभीर भू-राजनीतिक परिणाम होंगे।

एनडीटीवी ने वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही में हासिल किया 34 प्रतिशत अधिक राजस्व

IANS | January 25, 2025 5:20 PM

नई दिल्ली, 25 जनवरी (आईएएनएस)। प्रमुख मीडिया नेटवर्क एनडीटीवी ने शनिवार को वित्त वर्ष 2024-2025 की तीसरी तिमाही के लिए राजस्व में पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि और पिछली तिमाही की तुलना में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

टीवी टुडे ने नुकसान के चलते बंद किया रेडियो कारोबार

IANS | January 9, 2025 4:54 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मीडिया कंपनी टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड ने गुरुवार को ऐलान किया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने नुकसान में चल रहे एफएम रेडियो कारोबार को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

सोशल मीडिया के दौर में पारंपरिक प्रेस जैसी संपादकीय जांच अब पूरी तरह गायब हो गई : अश्विनी वैष्णव

IANS | November 27, 2024 5:06 PM

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पारंपरिक प्रेस में संपादकीय जांच ने जवाबदेही लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो सोशल मीडिया के इस दौर में पूरी तरह से गायब हो चुकी है।

एनडीटीवी का परिचालन राजस्व दूसरी तिमाही में 16.5 प्रतिशत बढ़ा

IANS | October 23, 2024 7:23 PM

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के बड़े मीडिया समूहों में से एक एनडीटीवी ने बुधवार को वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम जारी किए। जुलाई-सितंबर अवधि में समेकित आधार पर कंपनी का परिचालन राजस्व 16.5 प्रतिशत बढ़कर 111.32 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 95.55 करोड़ रुपये था।

एफटी, ओसीसीआरपी की रिपोर्टें भारतीय निवेशकों को प्रभावित करने में विफल, अदाणी समूह के शेयरों में तेजी जारी

IANS | May 23, 2024 12:33 AM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। दो विदेशी मीडिया संगठनों - द फाइनेंशियल टाइम्स और जॉर्ज सोरोस समर्थित ओसीसीआरपी द्वारा पहले जैसे आरोपों के साथ अदाणी समूह पर बार-बार हमले, ऐसी चीजें हैं, जिसे बाजार ने गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।

मस्क ने गूगल और मेटा पर लगाया राजनीतिक पक्षपात का आरोप

IANS | March 5, 2024 12:52 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी चुनाव में गूगल के हस्तक्षेप का दावा करने वाली एक पोस्ट का जिक्र करते हुए टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने मंगलवार को कहा कि "गूगल और मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम में मजबूत राजनीतिक पूर्वाग्रह हैं।"

सुप्रीम कोर्ट ने अखबार मालिक के खिलाफ दायर मानहानि का मामला खारिज किया

IANS | January 30, 2024 6:16 PM

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। 'एडवोकेट ने पान मसाला व्यवसायी पर कराया झूठा मामला दर्ज' शीर्षक से कथित मानहानिकारक लेख प्रकाशित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने एक अखबार के मालिक के खिलाफ वकील द्वारा दायर मानहानि की आपराधिक शिकायत को खारिज कर दिया है।

इज़रायली हमलों में गाजा के 111 पत्रकार मारे गए, फिर भी उनकी आवाज नहीं रुकी

काव्या दुबे | January 14, 2024 2:56 PM

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। युद्ध से त्रस्त गाजा में होने वाली तबाही के बारे में दुनिया को पत्रकारों के माध्यम से ही पता चल रहा है। और यह स्पष्ट रूप से इज़रायल के लिए ऐसा न होने देने का एक एजेंडा लगता है।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के साथ विलय समझौता रद्द करने की योजना बना रहा सोनी

IANS | January 8, 2024 6:16 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। सोनी ग्रुप कॉर्प दो साल के ड्रामा और 10 अरब डॉलर की दिग्गज मीडिया कंपनी बनाने में देरी को देखते हुए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के साथ अपने भारतीय यूनिट के विलय समझौते को रद्द करने की योजना बना रहा है।