रायपुर में आजादी की धुन’ से गूंजा पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम, सीएम बोले- युवा बनाएं विकसित छत्तीसगढ़

IANS | August 13, 2026 10:23 AM

रायपुर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संस्कृति विभाग के सहयोग से आयोजित ‘आजादी की धुन’ समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए 100 युवा कलाकारों ने एक साथ लाइव बैंड प्रस्तुति देकर देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण बना दिया।

2026 में 50 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ने की राह पर भारत, घरेलू सप्लाई चेन को मजबूती देने वाली नीतियों से बढ़ी रफ्तार

IANS | August 13, 2026 10:14 AM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारत वर्ष 2026 में सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। वुड मैकेंजी की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने वर्ष 2026 की पहली छमाही (जनवरी-जून) में 34 गीगावाट डायरेक्ट करंट (जीडब्ल्यूडीसी) सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए पूरे वर्ष में भारत 50 गीगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता जोड़ सकता है, जो देश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक विस्तार होगा।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 180 अंक लुढ़का

IANS | August 13, 2026 9:54 AM

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक तनावों के बीच गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने मिश्रित रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। निवेशक एक ओर मजबूत घरेलू आर्थिक संकेतकों और लगातार बने हुए निवेश प्रवाह का आकलन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों को लेकर बनी अनिश्चितता भी बाजार की धारणा को प्रभावित कर रही है। इसी वजह से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आए।

5 फ्लॉप फिल्मों के बाद पायलट बनना चाहते थे मोहनीश बहल, सलमान खान ने बचाया फिल्मी करियर

IANS | August 13, 2026 9:02 AM

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। 1980 के दशक के मध्य में एक युवा अभिनेता अपनी लगातार पांच-छह फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद इतना निराश हो चुका था कि उसने बॉलीवुड को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना लिया था। यह युवा अभिनेता कोई और नहीं, बल्कि मोहनीश बहल थे।

द हंड्रेड: रोमांचक जीत के बावजूद पूर्व चैंपियन एमआई लंदन टूर्नामेंट से बाहर

IANS | August 13, 2026 8:24 AM

एजबेस्टन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले तीन बार से लगातार 'द हंड्रेड' पुरुष लीग का खिताब जीत रही एमआई लंदन (पूर्व नाम ओवल इनविंसिबल्स) 'द हंड्रेड' 2026 से बाहर हो गई है। बुधवार को बर्मिंघम फीनिक्स पर 2 रन की रोमांचक जीत के बावजूद, खराब रन रेट की वजह से टीम को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

मध्य प्रदेश में निवेश के लिए गुजरात पहुंचे सीएम मोहन यादव, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी से की मुलाकात

IANS | August 13, 2026 12:07 AM

गांधीनगर, 13 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से गुजरात दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गांधीनगर स्थित आवास पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की।

बालबर्नी का शतक बेकार, आयरलैंड को 42 रन से हराकर अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज पर जमाया कब्जा

IANS | August 12, 2026 11:58 PM

बेलफास्ट, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान ने बुधवार को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले को 42 रन से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज पर 3-1 से अपना कब्जा जमा लिया है।

'अहमदाबाद निवेश संवाद' में मध्य प्रदेश को 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव, 5,785 रोजगार सृजन की संभावना

IANS | August 12, 2026 11:55 PM

अहमदाबाद, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश को गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित मेगा निवेश संवाद के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में 8,635 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के जरिए प्रदेश में 5,785 से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। कार्यक्रम में अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, राजकोट और वडोदरा सहित गुजरात के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से 500 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों और कॉर्पोरेट प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

निवेश से गुजरात-मध्य प्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: सीएम मोहन यादव

IANS | August 12, 2026 11:53 PM

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के साथ मध्य प्रदेश के संबंधों को और प्रगाढ़ करते हुए अरविंद समूह द्वारा मध्य प्रदेश में भी अपनी इकाई स्थापित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप पीएम मित्र पार्क में अगले वर्ष तक उत्पादन प्रारंभ करने का लक्ष्य है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्रांति, टोरेंट का 43 हजार करोड़ निवेश, 15 हजार युवाओं को मिलेंगे रोजगार

IANS | August 12, 2026 11:52 PM

भोपाल, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है। टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर रहा है, जिससे 15 हजार से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।