पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से गाड़ियों पर कोई नकारात्मक असर नहीं, किसानों को हो रहा फायदा : नितिन गडकरी

IANS | December 11, 2025 3:32 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से गाड़ियों पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं हुआ है। साथ ही, इससे 1.40 लाख करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा की बचत हुई और किसानों को भी फायदा हुआ है।

इंडो-पैसिफिक में बढ़ा तनाव: चीन-रूस के बाद अमेरिकी बी-52 बॉम्बर और जापानी जेट्स ने किया संयुक्त अभ्यास

IANS | December 11, 2025 3:16 PM

टोक्यो, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन-रूस अभ्यास के बीच अमेरिकी बॉम्बर ने भी जापानी जेट्स के साथ उड़ान भरी। ये पूर्वी एशिया में बढ़ते तनाव का साफ और स्पष्ट संकेत है। जापानी रक्षा मंत्रालय ने संयुक्त अभ्यास किया।

इंडिगो ने उड़ानों के रद्द होने से बुरी तरह प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर ऑफर किया

IANS | December 11, 2025 2:51 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को उन ग्राहकों को 10,000 रुपए का ट्रैवल वाउचर देने का ऐलान किया, जिनकी यात्रा बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने से प्रभावित हुई थी।

‘धुरंधर’ के फैन बने ऋतिक रोशन, बोले- 'पार्ट-2 का बेसब्री से इंतजार’

IANS | December 11, 2025 2:50 PM

मुंबई, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वहीं, आम जन के साथ ही सितारे भी खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में एक्टर ऋतिक रोशन ने फिल्म की जमकर तारीफ की।

भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 30 तक 3 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचने का अनुमान

IANS | December 11, 2025 2:37 PM

कोयंबटूर, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का रक्षा उत्पादन वित्त वर्ष 2029-30 तक 3 लाख करोड़ रुपए पहुंचने का अनुमान है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई।

'वंदे मातरम मां भारती की साधना, सेवा और आराधना', राज्यसभा में बोले जेपी नड्डा

IANS | December 11, 2025 2:29 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। वंदे मातरम पर राज्यसभा में जारी विशेष चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सदन में विस्तृत जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में 80 से अधिक सांसदों ने अपने विचार रखे हैं, जो यह दर्शाता है कि यह विषय आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक है।

भारत का पीसी निर्यात चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में 114 प्रतिशत बढ़ा

IANS | December 11, 2025 2:03 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का पर्सनल कम्यूटर्स (पीसी) का निर्यात अप्रैल-अक्टूबर 2025 में सालाना आधार पर 114.7 प्रतिशत बढ़कर 317.6 मिलियन डॉलर हो गया है, जो कि पहले समान अवधि में 147.9 मिलियन डॉलर पर था। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डेटा में दी गई।

फिर बढ़ा भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, 7.2 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी अर्थव्यवस्था

IANS | December 11, 2025 1:55 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने भारत की आर्थिक वृद्धि (जीडीपी ग्रोथ) का अनुमान वित्त वर्ष 2026 के लिए बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह अनुमान 6.5 प्रतिशत था। एडीबी के मुताबिक, हाल ही में हुए टैक्स कटौती से लोगों की खर्च करने की क्षमता बढ़ी है, जिससे भारत की आर्थिक बढ़त और तेज हुई है।

अमेरिका-पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकियों पर ध्रुव जयशंकर ने बोले- यह भारत-यूएस संबंधों में बड़ी चुनौती

IANS | December 11, 2025 1:34 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन अमेरिका के कार्यकारी निदेशक ध्रुव जयशंकर ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत और अमेरिका के संबंधों में तनाव और यूएस और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों पर सवाल उठाए हैं। ध्रुव जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य नेतृत्व के साथ वाशिंगटन का फिर से जुड़ना भारत-अमेरिका रिश्तों में एक बड़ी चुनौती है।

चांदी पर बैठना पसंद नहीं, मेरा लक्ष्य सोना: रवि दहिया

IANS | December 11, 2025 1:22 PM

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। रवि कुमार दहिया भारतीय कुश्ती का ऐसा नाम है जिनसे भविष्य में देश को ओलंपिक जैसे वैश्विक मंच पर स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद है।