श्रेयस अय्यर को खिलाड़ी आदर्श के रूप में देख रहे हैं: रविचंद्रन अश्विन

IANS | April 19, 2026 2:00 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पिछले दो सालों में पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर द्वारा की गई कप्तानी और बल्लेबाजी की तारीफ की है। अश्विन ने कहा कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अय्यर एक ऐसे लीडर की भूमिका में सामने आ रहे हैं, जिससे खिलाड़ी प्रेरणा ले रहे हैं।

आयुष म्हात्रे का बाहर होना हमारे लिए बड़ा नुकसान होगा: माइक हसी

IANS | April 19, 2026 1:08 PM

हैदराबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने शीर्ष क्रम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की इंजरी पर अपडेट देते हुए कहा कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था। म्हात्रे की चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है। उसके लिए यह निश्चित रूप से बुरा है।

ऋतुराज गायकवाड़ बहुत ज्यादा दबाव में हैं: रविचंद्रन अश्विन

IANS | April 19, 2026 12:05 PM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को 2 मुकाबले खेले गए। दोपहर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच और रात का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटरों रविचंद्रन अश्विन और चेतेश्वर पुजारा ने सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज डेविड मिलर पर बात की।

प्रफुल हिंगे लंबे समय तक टीम का हिस्सा रहेंगे: वरुण आरोन

IANS | April 19, 2026 11:49 AM

हैदराबाद, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में शनिवार को 2 मुकाबले खेले गए। दोपहर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और रात का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच खेला गया।

आईपीएल 2026: एलएसजी के सामने अपराजेय पंजाब किंग्स की चुनौती, हेड-टू-हेड में कौन आगे?

IANS | April 19, 2026 9:26 AM

न्यू चंडीगढ़, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में रविवार को शाम का मुकाबला न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स को उसके घर में रोकना एलएसजी के लिए बड़ी चुनौती है। पंजाब एकमात्र ऐसी टीम है जिसने सीजन में एक भी मैच नहीं गंवाया है।

आईपीएल 2026: केकेआर को पहली जीत के लिए मजबूत आरआर को हराना होगा, ऐसे हैं हेड-टू-हेड आंकड़े

IANS | April 19, 2026 8:40 AM

कोलकाता, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) एकमात्र ऐसी टीम है जिसे एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है। रविवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में केकेआर के सामने सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को हराकर पहली जीत हासिल करने की चुनौती है।

आईपीएल 2026: 'टॉप-4' में पहुंची एसआरएच, सीएसके को हार के बाद भी फायदा, ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास?

IANS | April 19, 2026 7:53 AM

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला शनिवार की शाम को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शनिवार की शाम को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया था। एसआरएच ने 10 रन से जीत दर्ज करते हुए अंकतालिका के टॉप-4 में जगह बना ली, तो हार के बावजूद सीएसके को फायदा हुआ है।

आईपीएल 2026: एसआरएच ने तोड़ा 11 साल पुराना रिकॉर्ड, सीएसके के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर

IANS | April 18, 2026 10:08 PM

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ हो रही है। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 194 रन बनाए।

आईपीएल करियर में अभिषेक शर्मा के 2 हजार रन पूरे, इस मामले में बने 'नंबर-2'

IANS | April 18, 2026 9:59 PM

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिषेक शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2,000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में 'नंबर-2' स्थान पर पहुंच गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने के साथ अभिषेक ने महज 1,193 गेंदों में आईपीएल करियर के 2,000 रन पूरे किए।

आईपीएल 2026: लगातार 7 गेंदों पर बाउंड्री, 15 बॉल में अर्धशतक, अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

IANS | April 18, 2026 8:31 PM

हैदराबाद, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शनिवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।