इटली में पीएम मोदी की कई मुल्कों के नेताओं के साथ होगी मुलाकात, करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम को अपुलिया में आयोजित ग्रुप ऑफ सेवन (जी-7) शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली के लिए रवाना हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उनकी कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर शुक्रवार को जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच सत्र में भाग लेंगे।