20 लाख से अधिक आवारा कुत्तों का घर, बढ़ते हमलों में यूपी शीर्ष पर
गाजियाबाद/नोएडा, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश का शो विंडो और दिल्ली एनसीआर का मुख्य पार्ट गाजियाबाद और नोएडा। उत्तर प्रदेश के राजस्व में भी सबसे ज्यादा बड़ी भूमिका निभाने वाले यह दोनों जिले प्रदेश के सबसे हाईटेक जिलों में शामिल हैं। लेकिन फिर भी यहां पर कुछ ऐसी समस्याएं हैं जिनके कारण आम जनता परेशान है। कागजी कार्रवाई खूब होती है लेकिन आम जनता को राहत मिलती दिखाई नहीं देती है।