ग्रेटर नोएडा लिफ्ट दुर्घटना से ऊंची इमारतों के लोगों के जीवन पर मंडरा रहा खतरा
नोएडा, 17 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अम्रपाली ड्रीम वैली फेज-2 प्रोजेक्ट पर हुए लिफ्ट हादसे की आखिर कौन जिम्मेदारी लेगा। इस पूरे हादसे से में जो सबसे बड़ी बात देखने को मिली कि एनबीसीसी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों को पूरी तरीके से दरकिनार कर दिया और मजदूरों को मौत के मुंह में झोंक दिया।