गंभीर बीमारियों से पीड़ित 40 प्रतिशत लोगों में होती है आत्महत्या करने की प्रवृति : शोध
लखनऊ, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक शोध से यह बात सामने आई है कि मधुमेह जैसी पुरानी बीमारियों से पीड़ित, या हाल ही में बड़ी सर्जरी कराने वाले मरीजों में उन लोगों की तुलना में आत्महत्या करने की 40 प्रतिशत संभावना होती है जो बीमार नहीं हैं।