खरपतवार समझी जाने वाली कुल्फा, जानें कैसे है आपकी सेहत के लिए वरदान?

IANS | July 5, 2025 12:40 PM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। आपने चने का साग, पालक साग, बथुआ साग, मेथी साग और सरसों का साग तो खाया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी कुल्फा का साग खाया है? कुल्फा खरपतवार के रूप में भी उगता है; यह कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

फैटी लिवर से डायबिटीज तक, कई मर्ज की एक दवा ‘भूमि आंवला’

IANS | July 5, 2025 11:44 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भूमि आंवला, जिसे भुई आंवला भी कहते हैं, आयुर्वेद में एक चमत्कारी जड़ी-बूटी मानी जाती है। इसके पत्ते, तने और जड़ कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे गठिया, मधुमेह, लिवर और पाचन संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद हैं। आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि भूमि आंवला अपने औषधीय गुणों की वजह से शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत प्रभावी है।

रोज करें 'पद्मासन', इन समस्याओं से मिलेगी राहत

IANS | July 5, 2025 9:13 AM

नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। योग हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और पद्मासन इसका एक महत्वपूर्ण आसन है। इसे 'कमलासन' भी कहते हैं, क्योंकि इसकी मुद्रा कमल के फूल जैसी दिखती है। नियमित रूप से पद्मासन करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

कोविड वैक्सीन नहीं अनियमित जीवनशैली है हार्ट अटैक का महत्वपूर्ण कारक : डॉ. रणदीप गुलेरिया

IANS | July 4, 2025 11:59 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के संयुक्त अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला है कि युवाओं में कोविड वैक्सीन और अचानक हृदय गति रुकने के बीच कोई संबंध नहीं है। एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कोविड वैक्सीन और हृदय गति के बीच के संबंध को नकारा।

सिंथेटिक दवा नहीं, प्राकृतिक वरदान है सांठी!

IANS | July 4, 2025 12:44 PM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। प्रकृति में ऐसे अनमोल खजाने छिपे हैं जिनकी तुलना किसी सिंथेटिक उत्पाद से नहीं की जा सकती, और सांठी उन्हीं में से एक है। इसे "स्प्रेडिंग हॉगवीड" के नाम से भी जाना जाता है, जो इसके जमीन पर फैलने वाली प्रकृति को दर्शाता है। भारत में यह पौधा व्यापक रूप से पाया जाता है और सदियों से पारंपरिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में इसका उपयोग विभिन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता रहा है।

कोविड वैक्सीन और हार्ट अटैक के बीच अभी कोई संबंध साबित नहीं, रिपोर्ट का इंतजार : दिनेश गुंडू राव

IANS | July 4, 2025 12:07 PM

बेंगलुरु, 4 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कोविड वैक्सीन और हार्ट अटैक या अचानक होने वाली मौतों के बीच किसी भी संबंध को लेकर जारी अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब तक आईसीएमआर और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थाओं की रिपोर्टों में ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है जिससे यह कहा जा सके कि कोविड वैक्सीन दिल के दौरे या आकस्मिक मौतों का कारण बनी है।

शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाता है दीर्घ प्राणायाम, अनिद्रा की समस्या होती है दूर

IANS | July 4, 2025 8:56 AM

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। लगभग हम सभी ने फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वाटर' तो देखी ही होगी, जिसमें समंदर की गहराइयों को बड़े ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में एक सीन है, जहां हीरो के बच्चों को पानी के नीचे सांस लेने की कला सिखाई जाती है। इसी दौरान उन्हें 'दीर्घ प्राणायाम' भी सिखाया जाता है। दरअसल, यह एक खास तरह का श्वास अभ्यास है, जिससे फेफड़ों की ताकत बढ़ती है और शरीर में ज्यादा ऑक्सीजन पहुंचती है। 'दीर्घ प्राणायाम' हमारी अपनी भारतीय परंपरा का हिस्सा है, जिसे सदियों से योग में जगह मिली हुई है। भारत सरकार और योग विशेषज्ञ भी इस प्राणायाम के फायदों को मानते हैं।

‘जैकफ्रूट डे’ विशेष : पाचन तंत्र के लिए वरदान है कटहल, रक्तचाप को भी करता है नियंत्रित

IANS | July 3, 2025 5:53 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। हर साल 4 जुलाई को 'जैकफ्रूट डे' मनाया जाता है। जैकफ्रूट, जिसे हिंदी में कटहल कहा जाता है, न केवल स्वादिष्ट फल है, बल्कि पोषण और स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह फल और सब्जी दोनों रूपों में खाया जाता है। इसके कई लाभ हैं, विशेष रूप से पाचन तंत्र के लिए।

शारीरिक कमजोरी में असरदार औषधि 'बला', मांसपेशियों और नसों को देती है मजबूती

IANS | July 3, 2025 3:45 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। प्रकृति में ऐसी अनेक औषधियां हैं जो किसी भी दवा से ज्यादा प्रभावशाली होती हैं, 'बला' उन्हीं में से एक है। जैसा नाम, वैसा ही इस औषधि का काम है। इसका उपयोग आयुर्वेद में हजारों सालों से किया जा रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों ने की कैंसर से लड़ने में मददगार 'प्रोटीन' की खोज

IANS | July 3, 2025 3:12 PM

नई दिल्ली, 3 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है, जो कैंसर के इलाज और उम्र बढ़ने से संबंधित बीमारियों को कम करने में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।