10 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ 2 अफ्रीकी नागरिकों सहित 6 गिरफ्तार
IANS
|
April 7, 2023 9:27 PM
नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए एक सप्ताह तक चले अभियान की शुरूआत करने वाले दिल्ली की अपराध शाखा के एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 10 करोड़ रुपये मूल्य की दवाओं के साथ दो अफ्रीकी नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।