कितना कारगर साबित हो सकता है हेयर ट्रांसप्लांट, जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। किसी भी व्यक्ति की सौंदर्यता में बालों का अहम रोल होता है। सिर पर बालों की गैर-मौजूदगी सौंदर्यता को कम करती है। हर उम्र के लोगों में बालों को लेकर एक संवेदनशीलता और चिंता देखने को मिलती है। खासकर युवाओं के बीच। लोग अपने झड़ते बालों को रोकने के लिए कई तरह के तरकीब अपनाते हैं, लेकिन अधिकांश लोगों को निराशा ही हाथ लगती है।