नितंबों में उभार के लिए सर्जरी के कारण गंभीर रूप से बीमार 43 साल की अभिनेत्री सिल्विना लूना की मौत
लॉस एंजेलिस, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अर्जेंटीना की अभिनेत्री और पूर्व मॉडल सिल्विना लूना की 43 साल की उम्र में मृत्यु हो गई। उन्होंने 2011 में नितंबों में उभार के लिए सर्जरी कराई थी जिसके परिणामस्वरूप किडनी की जटिलताओं के कारण वह 79 दिन से अस्पताल में थीं।