मालेगांव सिनेमा हॉल में 'जवान' के शुरू होते ही शाहरुख खान के फैंस ने फोड़े पटाखे, मची अफरा-तफरी
नासिक, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। शाहरुख खान के क्रेजी फैंस ने शुक्रवार की रात मालेगांव के कमलदीप थिएटर में लेटेस्ट ब्लॉकबस्टर रिलीज 'जवान' के शुरू होने के तुरंत बाद पटाखे, सुतली-बम फोड़े और कई रॉकेट भी दागे, जिससे कई दर्शक डर गए।