मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों को किया खुश, फैंटेसी फिल्म 'मेगा 157' का पोस्टर रिलीज
चेन्नई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार चिरंजीवी ने प्रशंसकों को अपने जन्मदिन पर एक बड़ी खुुशखबरी दी है। 'जगदेका वीरुडु अथिलोका सुंदरी' जैसी फिल्मों को पसंद करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। चिरंजीवी अब फैंटेसी फिल्म 'मेगा 157' में नजर आएंगे। स्टार काफी समय बाद कोई फैंटेसी फिल्म कर रहे हैं।