शादी में शामिल न होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने रागनीति को दीं शुभकामनाएं
मुंबई, 25 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अब आधिकारिक तौर पर पत्नी-पति हैं। यह दोनों रविवार को उदयपुर में परिणय सूत्र में बंधे। इस शादी में परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनास शामिल नहीं हो पाई। प्रियंका चोपड़ा ने बाद में दाेेनों को शादी की शुभकामनाएं दीं।