कंगना ने शाहरुख को बताया 'सिनेमा का भगवान' कहा, उनकी मेहनत, विनम्रता को नमन
नई दिल्ली, 8 सितंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की सराहना करते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत ने शाहरुख को 'सिनेमा गॉड' कहा। उन्हाेंने कहा कि भारत को सिर्फ गले मिलने या उनके डिंपल के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया को बचाने के लिए भी उनकी जरूरत है।