भीषण सड़क दुर्घटना से बाल-बाल बचीं शाहरुख खान की ये एक्ट्रेस, टक्कर से पलटी लेम्बोर्गिनी
मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। शाहरुख खान की 'स्वदेस' फेम बॉलीवुड एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबेरॉय इटली के सार्डिनिया में सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। लेकिन इस दुर्घटना में फेरारी में सवार एक स्विस कपल की मौत हो गई।