अरशद वारसी के पास 3 साल तक काम नहीं था, पुरानी बातों को किया याद
मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। एक्टर और सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के जज अरशद वारसी ने पुरानी बातों को याद किया। एक्टर ने उस समय को याद किया जब उनके पास तीन साल तक कोई काम नहीं था और 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के बाद उनका जीवन कैसे बदल गया।