'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में मुझे मेरे सपनेे पूरे करने का मौका मिला: ताहिर राज भसीन
मुंबई, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। क्राइम सीरीज 'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में अभिनय करने वाले अभिनेता ताहिर राज भसीन ने कहा कि इस शो का हिस्सा बनने से उनके बचपन का सपना सच हो गया। उन्हें ट्रेन की छत पर बैठने, चमड़े की जैकेट पहनने और पुरानी कारें चलाने का मौका मिला।