ग्रेजुएट हुईं नीसा देवगन, मां काजोल बोलीं-'बेहद गर्व महसूस कर रही हूं'
मुंबई, 29 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर बॉलीवुड जोड़ी अजय देवगन और काजोल स्विट्जरलैंड में अपनी लाडली नीसा देवगन के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हुए। मंगलवार को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बेटी के ग्रेजुएट होने पर अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर किया।