महिला दिवस खास: वैंप बन इन अभिनेत्रियों ने खूब लगाया कहानी में मिर्च-मसाले का तड़का
मुंबई, 8 मार्च (आईएएनएस)। कभी सोचा है, खाने में मिर्च न हो तो क्या होगा? यही हाल सिनेमा जगत का भी है। तिरछी मुस्कान, तीखे बोल और जुल्म करती अदाकारा... फिल्म में न हो तो क्या होगा? जी हां! यहां बात हो रही है कहानी को मनोरंजन के रंग में रंगती खलनायिकाओं की। ये वही अभिनेत्रियां हैं, जो दर्शकों को तिलमिलाने पर मजबूर कर देती थीं। ललिता पवार, शशिकला और बिंदू सिल्वर स्क्रीन की ऐसी अभिनेत्रियां थीं, जिन्होंने फीमेल नेगेटिव किरदारों को फिल्मों का अहम हिस्सा बना दिया।