‘बाल गंधर्व’ स्त्री पात्रों को निभाया लेकिन कभी अपनी कला से समझौता नहीं किया
नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। किसी भी रंगमंच कलाकार के जीवन में एक नाटक ऐसा जरूर होता है, जो उसकी प्रतिभा को विशेष रूप से दुनिया के सामने लाने में कारगर साबित होता है। ऐसा ही एक प्रसिद्ध नाटक था ‘मानापमान’ जिसे मराठी रंगमंच का एक ऐतिहासिक और संगीतमय नाटक माना जाता है। इस नाटक में मराठी रंगमंच के महान कलाकार रहे बाल गंधर्व के अभिनय और गायन प्रतिभा ने दर्शकों के सामने उनकी विशेष प्रतिभा का लोहा मनवाया था।