यूकेएसएसएससी परीक्षा के रिजल्ट के खिलाफ उड़ाई अफवाह, दो कोचिंग सेंटर पर कानूनी कार्रवाई
IANS
|
July 26, 2023 2:19 PM
देहरादून, 26 जुलाई (आईएएनएस)। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा के रिजल्ट को लेकर अफवाह फैलाने वाले दो कोचिंग सेंटरों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इनमें से एक सेंटर देहरादून और दूसरा सेंटर चमोली का है। खुद परीक्षा में फेल होने के बाद कोचिंग सेंटर संचालक ने अफवाह फैलाई थी।