उम्मीद है स्किल-रेडी वर्कफोर्स देश को 2047 से पहले ही ‘विकसित भारत’ बना देगा: क्यूएस
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भविष्य का स्किल-रेडी भारतीय वर्कफोर्स देश को 2047 से पहले ही ‘विकसित भारत’ बनाने की ओर ले जाने के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक उच्च शिक्षा नेटवर्क, यूके स्थित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आईएएनएस से बताया कि भारत उभरती टेक्नोलॉजी में डिमांड स्किल के लिए सबसे तैयार लेबर मार्केट में से एक बन गया है।