भारतीय बच्चों की प्राइवेसी खतरे में है? डीपीडीपी एक्ट के तहत डेटा ब्रीच की चिंताओं का आकलन

IANS | February 27, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। स्कूलों में पढ़ाई के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते उपयोग ने नई बहस को जन्म दे दिया है। यह चर्चा अब केवल पढ़ाई को आसान और प्रभावी बनाने तक सीमित नहीं रही, बल्कि बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों तक पहुंच गई है। खास तौर पर छात्रों के डेटा के संभावित दुरुपयोग का खतरा वैश्विक स्तर पर एक गंभीर और चिंताजनक सच्चाई के रूप में सामने आ रहा है।

जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल ने प्रतिष्ठित एलएसजीएल डीन मीटिंग 2026 की मेजबानी की

IANS | February 26, 2026 2:23 PM

सोनीपत, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) ने हाल ही में चार दिवसीय प्रतिष्ठित लॉ स्कूल्स ग्लोबल लीग (एलएसजीएल) डीन मीटिंग और अकादमिक सम्मेलन की मेजबानी की।

आरआईटीईएस में इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 16 मार्च तक करें आवेदन

IANS | February 24, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (आरआईटीईएस) ने इंजीनियरिंग प्रोफेशनल्स के कुल 5 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

लोकसभा अध्यक्ष और कानून मंत्री ने जम्मू-कश्मीर विश्वविद्यालय के तीन नए मास्टर डिग्री कार्यक्रमों का किया शुभारंभ

IANS | February 21, 2026 2:46 PM

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। कानून के शासन, लोकतांत्रिक और संसदीय संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने चुनावी विश्लेषण एवं प्रबंधन, राजनीतिक संचार और विधायी मसौदा तैयार करने के क्षेत्र में तीन नए डिग्री कार्यक्रम शुरू किए हैं।

जेजीयू में 'शालू जिंदल परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी' का हुआ भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक शिक्षा और कलात्मक शोध को मिलेगा नया मंच

IANS | February 20, 2026 2:10 PM

सोनीपत, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) में 'शालू जिंदल परफॉर्मिंग आर्ट्स अकादमी' का उद्घाटन किया गया। यह एक नई शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्थान है, जिसका उद्देश्य परफॉर्मिंग आर्ट्स की शिक्षा, कलात्मक शोध और जनसामान्य की सांस्कृतिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।

सीबीएसई बोर्ड : सांइस की मुख्य परीक्षाएं शुरू, आज फिजिक्स का इम्तिहान

IANS | February 20, 2026 12:18 PM

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश विदेश में सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं सांइस स्ट्रीम की प्रमुख परीक्षाएं आज यानी 20 फरवरी से शुरू हो गईं। शुक्रवार को 12वीं के विद्यार्थी फिजिक्स विषय की परीक्षा दे रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद केमिस्ट्री और बायोलॉजी की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

समिट में नन्हे वक्ता रणवीर ने खींचा सबका ध्यान, भारत के शाश्वत विचारों से एआई का भविष्य गढ़ने की बात कही

IANS | February 19, 2026 5:28 PM

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन में एक बेहद प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब सबसे कम उम्र के मुख्य वक्ताओं में शामिल छात्र रणवीर सिंह सचदेवा ने अपने विचारों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

शैक्षणिक संस्थान एआई डिवाइस से होंगे लैस, समिट से हुआ 200 अरब डॉलर का इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश: अश्विनी वैष्णव

IANS | February 18, 2026 7:50 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को घोषणा की कि देश भर के शैक्षणिक संस्थानों को एआई तकनीक आधारित उपकरणों से लैस किया जाएगा। इससे छात्रों को नई तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी और वे अपने समाधान विकसित कर सकेंगे।

जुड़े हुए इकोसिस्टम से ही आएगी भारत की एआई में असली ताकत: दीपक बागला

IANS | February 18, 2026 6:08 PM

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम) के निदेशक दीपक बागला ने बुधवार को कहा कि भारत की एआई में असली ताकत अलग-अलग उपलब्धियों से नहीं, बल्कि जुड़े हुए इकोसिस्टम से आएगी।

एआई से बदलेगा शिक्षा का स्वरूप, सशक्त होगी नई पीढ़ी

IANS | February 17, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का आज दूसरा दिन है। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि देश की नई पीढ़ी को एआई-सक्षम शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित इस एआई इम्पैक्ट समिट ने युवाओं के भीतर नई ऊर्जा और उत्साह पैदा किया है और बड़ी संख्या में छात्र, शिक्षक और विशेषज्ञ इस समिट में भाग ले रहे हैं।