एसबीआई भर्ती 2026: डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट सहित कई पदों पर आवेदन जारी, 28 से 55 वर्ष की आयु वालों के पास मौका

IANS | September 18, 2026 2:36 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के केंद्रीय भर्ती और पदोन्नति विभाग, कॉर्पोरेट केंद्र, मुंबई ने संविदा के आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर अधिकारियों की विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूपीएससी ईएसई भर्ती: 480 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

IANS | September 18, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2027 के तहत विभिन्न श्रेणी के अनुसार कुल 480 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

यूजीसी-नेट जून 2026 की फाइनल आंसर-की जारी, एनटीए ने दी जानकारी

IANS | September 18, 2026 12:07 AM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। यूजीसी-नेट जून 2026 के इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। इन विषयों की पुनर्परीक्षा 9 और 10 सितंबर को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी संबंधित फाइनल आंसर-की जाकर देख सकते हैं।

सेमीकॉन इंडिया 2026 : छात्रों और प्रोफेसर्स से पीएम मोदी की खास मुलाकात, चिप डिजाइनिंग पर हुई बात

IANS | September 17, 2026 9:56 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हर कोई अपने-अपने तरीके से उन्हें बधाई देता दिखा। इस बीच 'सेमीकॉन इंडिया 2026' में पीएम मोदी से मिलने वाले छात्रों और प्रोफेसर्स ने अपनी राय रखी।

क्यूएस एमबीए रैंकिंग 2027 में जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल की ऐतिहासिक एंट्री, दुनिया के टॉप-200 बिजनेस स्कूलों में शामिल

IANS | September 17, 2026 8:22 PM

सोनीपत, 17 सितंबर (आईएएनएस)। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) के जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल (जेजीबीएस) ने प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। स्कूल का एमबीए प्रोग्राम पहली बार क्यूएस ग्लोबल एमबीए रैंकिंग 2027 में शामिल हुआ है और अपनी पहली ही एंट्री में 171-180 वैश्विक बैंड हासिल करते हुए दुनिया के टॉप-200 बिजनेस स्कूलों में जगह बनाई है।

एएआई में 39 कंसल्टेंट पदों पर आवेदन शुरू, 50 वर्ष के उम्मीदवारों के पास 1 अक्टूबर तक मौका

IANS | September 17, 2026 5:41 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने संविदा के आधार पर कंसल्टेंट के तौर पर शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके कुल 39 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

ग्रिड-इंडिया भर्ती 2026 : एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 52 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी, जानें पूरी डिटेल

IANS | September 17, 2026 4:59 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड-इंडिया) में नौकरी करना हजारों लोगों की इच्छा होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए यह अच्छा मौका है। दरअसल, ग्रिड-इंडिया ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के विभिन्न 52 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके वैकेंसी निकाली है।

राइट्स लिमिटेड भर्ती 2026: सीनियर मैनेजर सहित कई पदों के लिए 8 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 17, 2026 3:28 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स), लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राइट्स लिमिटेड ने इंजीनियरिंग पेशेवरों की नियमित आधार पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

डीआरडीओ-डीएचआर एंड वी भर्ती अलर्ट: 15 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

IANS | September 17, 2026 3:04 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अंतर्गत आने वाले मानव संसाधन एवं सतर्कता निदेशालय (डीएचआर एंड वी) ने 15 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

IANS | September 17, 2026 3:00 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्जिम बैंक ने संविदा के आधार पर बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर्स के कुल 12 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इनमें सामान्य के 7, ओबीसी (एनसीएल) के 3, एससी का 1 और ईडब्ल्यूएस का 1 पद शामिल हैं।