'कनाडा को एक साल में ही निगल जाएगा चीन', बोर्ड ऑफ पीस से निकालने के बाद ट्रंप ने दी चेतावनी
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। ताजा बयान में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कनाडा को चेतावनी दी कि अगर वह चीन के करीब गया, तो वह उसे निगल जाएगा।