ट्रंप टैरिफ को लेकर बोले पीयूष गोयल, राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए उठाए जाएंगे सभी जरूरी कदम
नई दिल्ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत की ओर से अन्य देशों के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत करते समय राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री गोयल की ओर से यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 1 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ और पेनल्टी लगाने की घोषणा के बाद कही गई है।