डेब्यू गेंद पर जोसेफ ने स्मिथ को बनाया अपना पहला शिकार
एडिलेड, 17 जनवरी (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के नए तेज गेंदबाज शमर जोसेफ पुरुष टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू गेंद पर विकेट लेने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पहले टेस्ट के पहले दिन आस्ट्रेलिया के नए सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का विकेट लिया।