रणजी ट्रॉफी: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, मजबूत बंगाल को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई
कल्याणी, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। सेमीफाइनल में बंगाल जैसी मजबूत टीम को 6 विकेट से हराकर जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है।