'खाकी' ने निखारा, इंडस्ट्री मुझे नए नजरिए से देखती है: करण टैकर
मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी, फिल्म और ओटीटी जैसे अलग-अलग माध्यमों में काम करने वाले करण का मानना है कि उनकी वेब सीरीज 'खाकी: द बिहार चैप्टर' के बाद इंडस्ट्री में उनकी पहचान बदल गई है। हालांकि, इस सफलता के बाद भी वह एक अभिनेता के रूप में और बेहतर करना चाहते हैं।