करिश्मा कपूर ने याद किया आरके स्टूडियो का गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन
मुंबई, 11 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री में कपूर परिवार के लिए गणेश चतुर्थी हमेशा से एक खास त्योहार रहा है। कभी आरके स्टूडियो में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत हुआ करता था, जिसमें फिल्मी दुनिया के सितारों के साथ-साथ स्टूडियो के कर्मचारी और आसपास रहने वाले लोग भी शामिल होते थे। इस परंपरा को कपूर परिवार ने आज भी अपने घरों में संभालकर रखा है। इसी पुरानी याद को करिश्मा कपूर ने हाल ही में साझा किया और बताया कि उनके दादा, दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर के समय आरके स्टूडियो में गणेश चतुर्थी किस तरह मनाई जाती थी।