सनातन को बदनाम करने वालों पर भड़कीं इशिका तनेजा, बोलीं- भाव सही होगा तो धर्म खुद अपनाएगा
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर अध्यात्म और सनातन धर्म के मार्ग पर चलने वाली अभिनेत्री इशिका तनेजा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने आईएएनएस से साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले पर खुलकर अपनी राय रखी। साथ ही उन्होंने ममता कुलकर्णी के 'धर्म के ठेकेदार' वाले बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। इशिका के ये बयान ऐसे समय में सामने आए हैं, जब साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर देशभर में सवाल और चर्चाएं तेज हैं।