13 साल की उम्र में डेब्यू, हर किरदार में दिखाई संजीदगी, सुर्खियों में रही विनोद मेहरा की निजी जिंदगी
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में विनोद मेहरा का नाम खास है, जिन्होंने शोर-शराबे के बिना सहज और भावुक अभिनय से दर्शकों के दिल जीते। मासूम चेहरे, शांत व्यक्तित्व और खास अंदाज के साथ उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।