छोटे शहरों में तेजी से बढ़ रहा म्यूचुअल फंड में निवेश का चलन, कोविड के बाद मेट्रो को भी पीछे छोड़ा
नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। पूरे देश में कोविड के बाद म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश में काफी तेजी देखने को मिली है और छोटे शहर एवं कस्बे यानी बी30 ने ( शीर्ष 30 के अलावा अन्य शहर) वृद्धि में बड़े शहरों को भी पीछे छोड़ दिया है। यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) की ओर से दी गई।