भारत का केमिकल सेक्टर दुनिया में रहा सबसे आगे, निवेशकों को दिया 28 प्रतिशत का रिटर्न : रिपोर्ट
नई दिल्ली, 16 सितंबर (आईएएनएस)। भारत का केमिकल सेक्टर वैल्यू क्रिएशन में दुनिया में सबसे आगे रहा है और इसका पांच वर्षों (2020-24) का टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न (टीएसआर) 28 प्रतिशत का रहा है, जो कि वैश्विक औसत 7 प्रतिशत से काफी अधिक है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।