भारत दुनिया का एक विश्वसनीय भागीदार और हमें इस पर गर्व है : पीयूष गोयल
मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए बहुत गर्व की बात है कि पीएम मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण देश ने टेक्नोलॉजी के सेक्टर विशेषकर फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के सेक्टर में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है।