सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट पीएलआई में 22 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी; 41,863 करोड़ रुपए का निवेश होने की उम्मीद
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सरकार ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तहत 22 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स में करीब 41,863 करोड़ रुपए का निवेश और 37,000 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।